राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली में लगाए गए बधाई देने वाले पोस्टर

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बुधवार को जन्मदिन पर दिल्ली के 10 जनपथ (कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का निवास) और पार्टी मुख्यालय के आसपास उनको बधाई देने वाले कई पोस्टर लगाए गए हैं। कुछ पोस्टरों पर लिखा है, "जननायक श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।" राहुल गांधी आज 54 साल के हो गए हैं।

Load More