राहुल गांधी की याचिका में सुप्रीम कोर्ट ने निकाली 14 गलतियां, अदालत की फीस भी ₹220 थी कम
राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं की चुनावी अनियमितताओं व SIR के खिलाफ याचिका में सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने 14-गलतियां बताई हैं। इनमें कोर्ट फीस में ₹220 की कमी, 9-याचिकाकर्ताओं के अनुमति पत्र गायब होना और मल्लिकार्जुन खरगे के पहचान पत्र की अस्पष्ट कॉपी शामिल है। याचिका से जुड़े कुछ पन्ने गायब थे और उनकी नंबरिंग में भी गलती मिली।