राहुल गांधी के संभल दौरे से पहले गाज़ीपुर बॉर्डर में भारी पुलिस बल किया गया तैनात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभल दौरे से पहले दिल्ली से लेकर यूपी बॉर्डर तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है और गाज़ीपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी बुधवार को संभल का दौरा करने वाले हैं और इस दौरान वे संभल हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।