राहुल गांधी को संसद में बंद कर थप्पड़ मारने चाहिए: कर्नाटक के बीजेपी विधायक
मंगलुरु सिटी नॉर्थ सीट (कर्नाटक) से बीजेपी विधायक भरत शेट्टी ने सोमवार को कहा कि हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को संसद में बंद कर थप्पड़ मारने चाहिए। उन्होंने कहा, "ऐसा करने से 7-8 एफआईआर दर्ज होंगी। अगर राहुल मंगलुरु आते हैं तो हम यहां भी उनके लिए ऐसा ही इंतज़ाम करेंगे।"