राहुल गांधी के समर्थन में आए 3 पूर्व चुनाव आयुक्त, वोट चोरी के आरोपों पर CEC को घेरा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को वोट चोरी के आरोपों पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी, ओपी रावत तथा पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का समर्थन मिला है। कुरैशी ने कहा, "मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार द्वारा हलफनामा मांगने के बजाय...मामले को उचित तरीके से...निपटाया जा सकता था। चुनाव आयोग का काम गुस्सा करना नहीं...जांच का आदेश देना है।"