राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर गोड्डा में फंसा, कांग्रेस का आरोप- PM मोदी की सभा के कारण नहीं मिल रहा क्लीयरेंस
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर पिछले 1-1.5 घंटे से झारखंड के गोड्डा में खड़ा हुआ है और एटीसी से क्लियरेंस ना मिलने के कारण हेलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के कारण हेलीकॉप्टर को क्लियरेंस नहीं दिया गया।