सीजेपी के समर्थन में पहली बार आए राहुल गांधी, कहा- तिरंगा लहराना अपराध नहीं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के आरोप में सीजेपी नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई को 'कायरता' करार दिया है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में तिरंगा लहराना अपराध नहीं है। INDIA ब्लॉक और सीजेपी ने 15 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर संयुक्त प्रदर्शन का एलान किया है।