कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, बीजेपी राज में बैंक बिकते हैं: IDBI बैंक को लेकर राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण का विरोध करते हुए बैंक कर्मचारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में बैंक बनाए जाते थे जबकि बीजेपी के शासन में उन्हें बेचा जा रहा है। राहुल ने निजीकरण से आरक्षण, कर्मचारियों की नौकरी और पेंशन पर असर पड़ने की आशंका जताई है।