राहुल गांधी ने अखिलेश के जन्मदिन पर दी बधाई, कहा- भाई, खुशहाल रहें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 51वें जन्मदिन पर 'X' पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। राहुल ने लिखा, "अखिलेश भाई! आप स्वस्थ रहें, खुशहाल रहें और पीडीए की आवाज़ बुलंद करते रहें।" अखिलेश ने बधाई देने वालों को लेकर कहा, "सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद! सभी का आशीर्वाद, प्रेम, वात्सल्य ही हमारी शक्ति है।"