राहुल गांधी ने चुनी रायबरेली लोकसभा सीट, वायनाड से उप-चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को बताया कि राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे और प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से उप-चुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ने के फैसले को लेकर कहा, "यह आसान निर्णय नहीं था, मेरा दोनों जगहों से भावनात्मक जुड़ाव है।" वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं।"