राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बिना उन्हें कहा 'कायर'; खरगे ने ली राहुल की चुटकी

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद जैसे नेताओं का नाम लिए बिना उन्हें 'कायर' और 'लालची' बताया। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी चुटकी ली और कहा, "वे आपके ही दोस्त थे।"

Load More