राहुल गांधी ने जिस ब्राज़ीलियन मॉडल का किया ज़िक्र, उसने खुद वीडियो बनाकर बताई सच्चाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में फर्ज़ी वोट डाले जाने को लेकर जिस ब्राज़ीलियन मॉडल का ज़िक्र किया, वह खुद सामने आई है। 'लरिसा' नामक मॉडल ने कहा, "मेरी एक पुरानी तस्वीर का इस्तेमाल भारत में वोट डालने के लिए किया जा रहा है...मैं तब छोटी थी...एक-दूसरे से लड़ने के लिए मुझे भारतीय बताया जा रहा।"