महाराष्ट्र में मिली हार और झारखंड में मिली जीत को लेकर राहुल गांधी की आई पहली प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड में मिली जीत और महाराष्ट्र में मिली हार को लेकर पहला बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "झारखंड के लोगों का 'इंडिया' को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। यह जीत संविधान के साथ जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा की जीत है। महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं और इनका हम विस्तार से विश्लेषण करेंगे।"