राहुल गांधी ने दिल्ली की किराना दुकान में बैठकर बेचा सामान, दुकानदारों से पूछी समस्या
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के एक किराना स्टोर में पहुंचकर दुकानदार और स्टाफ से उनकी समस्याएं पूछी हैं। इस दौरान राहुल ने दुकान में बैठकर ग्राहकों को सामान बेचा जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है। राहुल ने X पर लिखा, "क्विक कॉमर्स बिज़नेस के तेज़ी से बढ़ने से हज़ारों किराना स्टोर बंद हो रहे हैं जो चिंताजनक है।"