राहुल गांधी ने पूर्णिया में ढाबे पर पी चाय, ₹100 बिल के बदले दुकानदार को दिए ₹1000
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान पूर्णिया (बिहार) में एक ढाबे पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव व अन्य नेताओं संग चाय पी और मैगी-कुरकुरे खाए। चाय पीने के बाद राहुल ने ढाबे के मालिक को ₹100 के बिल के बदले ₹1,000 दिए। ढाबे के मालिक ने कहा, "मैंने राहुल को पैसे देने से मना किया था।"