राहुल गांधी ने परिवार संग दिल्ली के रेस्टोरेंट में खाए छोले-भटूरे, शेयर कीं तस्वीरें
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने परिवार संग दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में छोले-भटूरे खाए हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। राहुल के साथ उनकी मां व कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी नज़र आ रहे हैं।