राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस पर उठाए गंभीर सवाल, कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने BJP-RSS पर मनुवादी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा इंसान की पहचान जन्म के आधार पर तय करती है। हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच के कथित 'शुद्धिकरण' को लेकर विवाद के बीच कांग्रेस ने 14-अगस्त को देशभर में मार्च और सत्याग्रह का ऐलान किया है।