राहुल गांधी ने बताया क्या है उनके लिए नेता विपक्ष का मतलब
लोकसभा में नेता विपक्ष बने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बताया है कि उनके लिए इस पद का क्या मतलब है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा, "एलओपी (नेता विपक्ष) आपकी आवाज़ है...आपका औज़ार है। आपकी जो भी समस्याएं हैं वे मैं इस पद के ज़रिए लोकसभा में उठाऊंगा।" उन्होंने आगे कहा, "मैं आपका हूं और आपके लिए ही हूं।"