राहुल गांधी ने बताया ट्रंप के 50% टैरिफ का कारण, पीएम मोदी को दी एक सलाह
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "ट्रंप का 50% टैरिफ एक इकोनॉमिक ब्लैकमेल है और वह भारत पर एक अनुचित ट्रेड डील को स्वीकार करने का दबाव डाल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कमज़ोरी को भारतीयों के हितों के ऊपर न रखें।"