राहुल गांधी ने यूपी में काफिला रोककर मोची से की मुलाकात, की टूटी हुई चप्पल की सिलाई
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में पेशी के लिए सुल्तानपुर (यूपी) के एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे और वहां से लौटते हुए उन्होंने अपना काफिला रोककर रामचैत नामक मोची से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रामचैत का हालचाल पूछा और एक टूटी हुई चप्पल की सिलाई की। राहुल ने रामचैत संग सेल्फी भी ली।