राहुल गांधी ने यूपी में मिले मोची को भिजवाई जूता सिलने की मशीन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सुलतानपुर (यूपी) के रामचैत नामक मोची को जूता सिलने की मशीन भिजवाई है। गौरतलब है, शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में पेशी के लिए सुलतानपुर पहुंचे राहुल ने अपना काफिला रोककर रामचैत से बातचीत की थी। कांग्रेस ने मशीन की तस्वीर शेयर कर लिखा, "ऐसे हैं आपके राहुल, जन-जन के राहुल।"

Load More