राहुल गांधी ने राम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा को बताया 'नाच गाना' वाला कार्यक्रम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि राम मंदिर (अयोध्या) में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में किसानों और मज़दूरों को नहीं बुलाया गया था। उन्होंने कहा, "उन्होंने अमिताभ बच्चन...अदाणी...अंबानी को बुला लिया...वहां नाच-गाना चल रहा था।" मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा है कि यह उनके लिए नौटंकी हो सकती है लेकिन भक्तों के लिए 'प्राण प्रतिष्ठा' थी।