'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का रूट मैप; बताया प्लान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली का रूट मैप X पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "कल मिलते हैं...साथ चलते हैं! कनॉट प्लेस, मिंटो रोड जंक्शन, अजमेरी गेट, रामलीला मैदान।" रैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है जिसमें हज़ारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।