राहुल गांधी ने रक्षाबंधन पर शेयर कीं बहन प्रियंका के साथ बचपन की तस्वीरें
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी व इंस्टाग्राम पर अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा संग अपनी तस्वीरों का वीडियो कोलाज शेयर किया। कोलाज में प्रियंका व राहुल की बचपन की कई तस्वीरें शामिल हैं। प्रियंका ने भी X पर राहुल संग अपनी कुछ बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं।