राहुल गांधी ने लोकसभा में सांसद के तौर पर शपथ लेने से पहले दिखाई संविधान की प्रति
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने से पहले अन्य सांसदों को संविधान की प्रति दिखाई। वहीं, राहुल ने शपथ लेने के बाद 'जय हिंद, जय संविधान' का नारा लगाया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के दौरान हाथ में संविधान की प्रति ले रखी थी।