राहुल गांधी ने सांसद पद की शपथ लेने के बाद मार्शल से मिलाया हाथ, वीडियो हुआ वायरल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को सांसद पद की शपथ लेने के बाद मार्शल से भी हाथ मिलाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस वीडियो को X पर शेयर कर लिखा, "यूं ही नहीं राहुल गांधी जननायक कहलाते हैं, हर आदमी को समता और सम्मान देना उन्हें खास बनाता है🤝🤝!"