राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखा खत, की हाथरस हादसे को लेकर मुआवज़ा राशि बढ़ाने की मांग
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों की मुआवज़ा राशि बढ़ाने की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत लिखा है। राहुल ने लिखा, "यूपी सरकार ने जो मुआवज़ा घोषित किया है वो बहुत अपर्याप्त है।" गौरतलब है कि इस हादसे में 120 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।