राहुल गांधी ने सुखजिंदर सिंह रंधावा को दी समय पर आने की नसीहत; कहा-बहाने मत बनाओ
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी सांसदों के साथ एक मीटिंग की अध्यक्षता की जिसके बाद उन्होंने गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को मज़ाकिया लहजे में समय पर आने की नसीहत दी। उन्होंने कहा, "आपको मीटिंग में वक्त पर आना होगा। बहाने मत बनाओ। इसपर रंधावा ने हंसते हुए कहा- मैं वक्त पर आया...आप देर से आए।"