राहुल गांधी ने सुभाष चंद्रा के ₹22,000 करोड़ का कर्ज़ ₹6.5 करोड़ में सेटल होने पर क्या कहा?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'ज़ी' के फाउंडर सुभाष चंद्रा के ₹22,000 करोड़ का कर्ज़ ₹6.5 करोड़ पर सेटल होने पर कहा है, "किसान ₹50,000 न चुकाए तो ज़मीन नीलाम हो जाती है। वेतनभोगी EMI न भर पाएं तो घर...गुंडे पहुंच जाते हैं।" उन्होंने कहा, "मगर, चुनिंदा 'मित्रों' के लिए बैंक का पैसा निजी-संपत्ति है...कितना भी निकालो, जो मर्ज़ी चुकाओ।"