राहुल गांधी ने हरियाणा राज्यसभा की उम्मीदवारी में पार्टी के दिग्गजों को क्यों किया नज़रअंदाज़?
कांग्रेस ने हरियाणा में वरिष्ठ नेताओं-दिग्गजों को नज़रअंदाज़ कर राज्यसभा के लिए कर्मवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार चुना है। एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी बौद्ध दलित समाज से आते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, आईपीएस पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ आंदोलन में बौद्ध के बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पर राहुल ने खुद उनके नाम की सिफारिश की।