राहुल गांधी पर जिस X अकाउंट ने फैलाया झूठ, वह इंडिया में हुआ बैन
दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान फेक न्यूज़, फेक वीडियो और भड़काऊ पोस्ट करने वाले एक X अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया है। इस अकाउंट से झूठी जानकारी दी गई थी कि राहुल गांधी घायल हो गए हैं और दिल्ली पुलिस ने गोलीबारी की है। 'आज तक' की रिपोर्ट के अनुसार, यह अकाउंट पाकिस्तान बेस्ड था।