राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का पलटवार, दिया डबल चैलेंज
बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्हें दो चुनौतियां दी हैं। उन्होंने कहा कि अगर राहुल महिला अधिकारों की बात करते हैं तो उन्हें सरकार के महिला आरक्षण बिल का समर्थन करना चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस मुख्यालय में मां दुर्गा का आह्वान करने वाले छंदों समेत पूरा 'वंदे मातरम' का गायन होना चाहिए।