राहुल गांधी मानसिक रूप से बीमार हैं: उनके 'हिंदू' से जुड़े बयान पर सम्राट चौधरी
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 'जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैैं वे 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत-नफरत और असत्य-असत्य-असत्य करते हैं' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "वह (राहुल गांधी) मानसिक रूप से बीमार हैं। बीमार आदमी पर कुछ बोला नहीं जा सकता है।"