राहुल गांधी व खरगे समेत कई नेताओं ने कांस्य पदक जीतने पर पहलवान अमन को दी बधाई

पेरिस ओलंपिक्स-2024 में भारत के इकलौते पुरुष रेसलर अमन सहरावत के फ्रीस्टाइल 57-किलोग्राम भारवर्ग इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें बधाई दी है। राहुल गांधी ने कहा, "ओलंपिक्स में भारत को छठा पदक जीतते देख खुशी हुई।" सैनी ने कहा, "गर्व का क्षण।"

Load More