राहुल गांधी संग ट्रक पर चढ़कर नारे लगाने वाली 'सफेद शर्ट' वाली लड़की कौन है?
सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान राहुल गांधी के साथ ट्रक पर खड़ी होकर 'सफेद शर्ट' में नारे लगाने वाली युवती का नाम जन्नत बिश्नोई है। वह DUSU की एग्जीक्यूटिव काउंसलर और NSUI की सदस्य हैं। राजस्थान की जन्नत श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में BA सेकंड ईयर की छात्रा हैं और महिला सुरक्षा व पर्यावरण संबंधी अभियानों में सक्रिय रही हैं।