कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 18वीं लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में नई दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। गौरतलब है, पिछले 10 वर्षों से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली पड़ा था।