भारत के मुख्य कोच रह चुके राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच बनाए गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने फ्रैंचाइज़ी की जर्सी के साथ द्रविड़ की तस्वीर 'X' पर शेयर की है। द्रविड़ ने आईपीएल 2012 और 2013 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी और 2014 व 2015 में उन्होंने डायरेक्टर और मेंटॉर के तौर पर काम किया था।