हम आपको पकड़ेंगे, बचेंगे नहीं: EC में मतभेद की खबरों पर राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों के बीच भारी मतभेद की खबरों को लेकर कहा है कि BJP, RSS और चुनाव आयोग ने मिलकर इसे अंजाम दिया है और तीनों ने देशद्रोह का कार्य किया है। उन्होंने चुनाव आयोग के अधिकारियों को चेतावनी दी, "टाइम आएगा...हम आपको पकड़ेंगे...बचेंगे नहीं आप।"