शिक्षक भर्ती पर राहुल ने एमपी के CM को लिखा पत्र, कहा- 1 लाख पद खाली तो इतनी कम भर्ती क्यों?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर शिक्षक भर्ती-2025 में पदों की संख्या बढ़ाने और प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रुख अपनाने की मांग की है। उन्होंने लिखा, "1 लाख से ज़्यादा पद खाली हैं...शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-3 के केवल 13,089...वर्ग-2 के केवल 10,800 पदों पर भर्ती निकाली गई।"