राहुल ने PM को लिखा पत्र, कहा- पाक की गोलीबारी से प्रभावित अन्य इलाकों को दें राहत पैकेज
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पाकिस्तान की गोलीबारी से प्रभावित जम्मू-कश्मीर के पुंछ और अन्य सभी इलाकों के लिए राहत और पुनर्वास पैकेज देने की मांग की है। दरअसल, हाल ही में राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ का दौरा किया था और प्रभावित लोगों से मिले थे।