'विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने, हिम्मत है तो बहस में आइए', राहुल गांधी ने PM मोदी को दी चुनौती
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेशी मदद से सत्ता में बने रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती दी है। राहुल ने कहा, "कोई भी मंच, किसी भी समय- हिम्मत है तो आइए।" यह बयान प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय एकता दिवस संबोधन के जवाब में आया है।