महिला प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी के आरोपों पर अमित शाह जवाब दें: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस पर महिला प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों के साथ बदसलूकी के आरोपों पर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा "घंटों से सैकड़ों पत्रकार सिर्फ इतनी मांग लेकर बैठे हैं कि प्राथमिकी दर्ज कर ली जाए। ये तो पुलिस का बुनियादी काम है न? वह भी नहीं किया।"