राहुल ने कहा- गाज़ीपुर में विश्वकर्मा समाज की बेटी से रेप व हत्या; पुलिस ने किया 'करेक्ट'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को X पर लिखा, "गाज़ीपुर में विश्वकर्मा समाज की बेटी से...रेप व निर्मम हत्या...परिवार को एफआईआर दर्ज कराने से रोकने के लिए मिल रही धमकियां।" इसपर गाज़ीपुर पुलिस ने लिखा, "15-अप्रैल को मृतका के पिता ने बताया था...उसने पुल से कूदकर खुदकुशी की...एफआईआर में रेप का कोई उल्लेख नहीं...पोस्टमॉर्टम में रेप सामने नहीं आया।"