राहुल ने कहा- भारत के अंदर बैठी है चीनी सेना; रिजिजू बोले- मनमोहक कहानियां बना रहे हैं
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि चीनी सेना भारत में 4,000 स्क्वेयर किलोमीटर अंदर घुस चुकी है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नकारा है और भारतीय सेना व उनके बयान में विरोधाभास है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू बोले, "आप सदन में मनचाही बात नहीं बोल सकते...यह गंभीर मुद्दा है...मनमोहक कहानियां बनाकर बोल रहे हैं।"