राहुल ने जिउ-जित्सु का अभ्यास करते हुए वीडियो किया शेयर, कहा- आइकिडो में ब्लैक बेल्ट हूं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान मार्शल आर्ट 'जिउ-जित्सु' का अभ्यास करते हुए वीडियो ट्वीट किया है। राहुल ने लिखा, "यात्रा के दौरान हमारे कैंपसाइट पर हर शाम जिउ-जित्सु का अभ्यास करना हमारी दिनचर्या का हिस्सा था।" वीडियो में राहुल बोल रहे हैं, "मैं आइकिडो में ब्लैक बेल्ट...(और) जिउ-जित्सु में ब्लू बेल्ट हूं।"