राहुल ने ट्रंप के दावों पर कहा- 'मोदी जी, 5 जहाजों का सच क्या है?', बीजेपी ने दिया जवाब
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 'भारत-पाकिस्तान संघर्ष में 5 लड़ाकू विमान मार गिराए गए' बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है, "मोदी जी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है!" बीजेपी ने कहा, "ट्रंप ने नहीं कहा कि वे 5 जहाज भारत के थे। राहुल ने उन्हें भारत का ही क्यों मान लिया?"