राहुल ने पिता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि, बचपन की अनदेखी तस्वीर की शेयर
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने पिता संग अपने बचपन की अनदेखी तस्वीर शेयर कर लिखा, "पापा आपने जिस कुशल, समृद्ध और मज़बूत भारत का सपना देखा था...मैं उसे पूरा करूंगा।" गौरतलब है, 1991 में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।