राहुल ने बाउंसर की तरह व्यवहार किया: संसद में हाथापाई में घायल हुए BJP सांसद सारंगी
संसद में हाथापाई के दौरान घायल हुए बालासोर (ओडिशा) से बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की तरह नहीं बल्कि एक बाउंसर की तरह व्यवहार कर रहे हैं। बकौल सारंगी, कभी अटल बिहारी वाजपेयी जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने यह पद संभाला था।