राहुल ने शेयर की सोनिया गांधी व पालतू कुत्ते नूरी की तस्वीर, लिखा- मां का फेवरेट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी और उनकी पीठ पर लदे बैकपैक में बैठे पालतू कुत्ते 'नूरी' की तस्वीर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मां का फेवरेट? साफ तौर पर नूरी (है)।" राहुल ने पोस्ट में अपनी बहन व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी टैग किया है।