राहुल ने शेयर किया ट्रेन में दम घुटने से युवक की मौत के दावे वाला वीडियो, रेलवे ने दिया जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को X पर एक वीडियो री-शेयर किया जिसमें पाटलिपुत्र (बिहार) में ट्रेन में अत्यधिक भीड़-गर्मी में दम घुटने से युवक की मौत का दावा किया गया। उन्होंने लिखा, "इसने झकझोर दिया...सरकार छात्रों को सुनना नहीं चाहती।" इसपर रेलवे ने लिखा, "घटना पाटलिपुत्र स्टेशन की नहीं...किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है...ऐसी अफवाह/भ्रम ना फैलाएं।"

Load More